लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नौ शीर्ष आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:21 IST

Open in App

जम्मू छह मई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्तर के चार अधिकारियों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के शीर्ष नौ अधिकारियों का तबादला किया।

जम्मू-कश्मीर के आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और होमगार्ड के कमांडेंट जनरल डॉ बी श्रीनिवास को महानिदेशक कारागार नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक उनके पास अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें डीजीपी स्तर के चार एडीजीपी स्तर के पांच अधिकारी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग में प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश के मुताबिक वी के सिंह को डीजीपी जेल से हटाकर होम गार्ड, एसडीआरएफ का कमांडेंट जनरल नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(एडीजीपी) आर आर स्वैन को डीजीपी रैंक में पदोन्नति प्रदान कर सीआईडी का स्पेशल डीजी बनाया गया है।

ए के चौधरी को भी पदोन्नति देकर स्पेशल डीजीपी अपराध बनाया गया है।

इसके अलावा आईजीपी मुकेश सिंह, दिनेश राणा और एम के सिन्हा को पदोन्नति देकर एडीजीपी रैंक का अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं एडीजीपी एस जे एम गिलानी, आईपीएस अधिकारी अब्दुल गनी मीर का तबादला कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह