लाइव न्यूज़ :

मथुरा में लूटे गए सात करोड़ रुपये के नौ हजार मोबाइल फोन, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:13 IST

Open in App

मथुरा, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में सवारी बन चढ़े बदमाशों ने चालक को बंधक बना सात करोड़ रुपए की कीमत के करीब नौ हजार मोबाइल फोन लूट लिए और चालक को घायल कर उसे रास्ते में फेंक दिया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, ‘‘ओप्पो मोबाइल कंपनी के प्रबंधक सचिन मानव द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि फर्रुखाबाद जिले का चालक मुनीष यादव पांच अक्टूबर की सुबह ग्रेटर नोएडा से ट्रक में मोबाइल फोन लदवाकर बेंगलुरु के लिए निकला था। फरह थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाईपास से दो लोग सवारी बनकर ट्रक में बैठ गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘झांसी में बबीना टोल पार करते ही बदमाशों ने मुनीष से मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने चालक को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सड़क पर फेंक दिया और ट्रक लेकर भाग गए।’’

मोबाइल कंपनी के प्रबंधक ने श्योपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया तो पुलिस ने मथुरा में वारदात की शुरुआत होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में आगरा में अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत की गई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक में रियलमी और ओप्पो कंपनी के 8990 मोबाइल फोन थे, जिनकी कीमत सात करोड़ रुपये के करीब है। बदमाश खाली ट्रक को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सोमरसा गांव में छोड़कर भाग गए। ट्रक मानपुर पुलिस के कब्जे में है लेकिन, वहां की पुलिस ने वारदात मथुरा में होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। मामले में मध्य प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह