लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में नौ एसटीपी लगेंगे

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:26 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 19 जुलाई उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में स्वच्छ गंगा मिशन के तहत छह नदियों और नहरों पर 30 मेगालीटर के नौ 'मलजल शोधन संयंत्र' (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाए जाएंगे।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने इस कार्य के लिए 199.66 करोड रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मंत्री ने बताया कि ये संयंत्र मेला, ढेला, किच्छा, नंढौर, पिलखा और कोसी पर लगाए जाएंगे।

चुफाल ने पिछले महीने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के दौरान इन नदियों और नहरों पर एसटीपी लगाने का अनुरोध किया था। उनका कहना है कि ये सभी नदियां कहीं न कहीं गंगा में ही मिलती हैं और इन्हें साफ किए बिना गंगा को स्वच्छ करना संभव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग