लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद नौ लुटेरे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:46 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), सात दिसंबर जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नौ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो सिपाही घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र स्थित जम्मूका चौराहे के पास लूट के इरादे से कुछ लुटेरों के खड़े होने की सूचना पर पुलिस बल ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। इसपर बदमाशों ने पुलिस बल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लुटेरों को चारों ओर से घेर लिया और उनमें से रंगीले, फूल कुरैशी, रामवीर, पृथ्वीराज, ज्ञानेंद्र, लाल मोहम्मद, नदीम, नौशाद तथा फरमान को गिरफ्तार कर लिया।

आनंद ने बताया कि इस दौरान दो सिपाही घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से बड़ी संख्या में शस्त्र बरामद किए गए हैं। उनकी निशानदेही पर लूटे हुए जेवरात भी बरामद हुए हैं। इन सभी बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से कुछ बदमाशों पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू