लाइव न्यूज़ :

विधानसभा की कार्यवाही में गैरहाजिर रहे कांग्रेस के नौ बागी विधायक

By भाषा | Updated: February 6, 2019 22:01 IST

भाजपा सदस्यों ने राज्यपाल को रोकते हुए कहा, ‘‘हम नहीं चाहते हैं कि झूठ का पुलिंदा पढा जाए । सरकार बहुमत और विश्वास दोनो खो चुकी है ।’’ 

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस के नौ विधायक व्हिप की अनदेखी करते हुये बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में बुधवार को उपस्थित नहीं हुये। 

अधिकारी और पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के नौ विधायकों में वे चार विधायक भी शामिल हैं जो 18 जनवरी को पार्टी के विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में अनुपस्थित थे । इनमें रमेश जरकिहोली, महेश कुमतल्ली, उमेश जी जाधव और बी नागेन्द्र शामिल हैं।

अनुपस्थित रहने वाले विधायकों में जे एन गणेश भी शामिल हैं जो हाल ही में एक रिसोर्ट में साथी विधायक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के बाद से फरार घोषित हैं।

भाजपा पर नये सिरे से कुमारस्वामी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास के आरोपों के बीच मंगलवार को सत्तारूढ़ जदएस-कांग्रेस गठबंधन के सभी विधायकों को एक व्हिप जारी किया गया था जिसमें उनसे बजट सत्र के सभी दिन विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था।

विपक्षी भाजपा ने जदएस-कांग्रेस सरकार की वैधता पर सवाल उठाये और विधानमंडल के संयुक्त सत्र की शुरूआत काफी हंगामेदार रही।

भाजपा के सदस्यों ने राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन में व्यवधान डाला जिसके कारण उन्हें अपना संक्षिप्त करना पड़ा ।

भाजपा सदस्यों ने राज्यपाल को रोकते हुए कहा, ‘‘हम नहीं चाहते हैं कि झूठ का पुलिंदा पढा जाए । सरकार बहुमत और विश्वास दोनो खो चुकी है ।’’ 

विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने छह फरवरी से 15 फरवरी के बीच चलने वाले सत्र में पार्टी विधायकों को शामिल होने के लिए बुधवार को दूसरा व्हिप जारी किया।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को एक दूसरा नोटिस भेज कर उन्हें उपस्थित होने और बैठक में हिस्सा नहीं लेने के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा है । विधायकों ने अभी इसका जवाब नहीं दिया है । ऐसे में चारों विधायकों के अब भी भाजपा के संपर्क में होने और पार्टी छोड़ सकने की अटकलें लगायी जा रही है । 

हालांकि, पहले नोटिस के जवाब में विधायकों ने पार्टी के प्रति पूर्ण वफादारी का इजहार किया था।  

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे