लाइव न्यूज़ :

पत्थरबाजी एवं झड़प की घटनाओं में नौ लोग पकड़े गये, 100 से ज्यादा के खिलाफ मामला दर्ज : मिश्रा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:24 IST

Open in App

भोपाल, 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश के धार, जबलपुर और बड़वानी जिलों में पत्थरबाजी एवं झड़प की घटनाओं के एक दिन बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज किए गए हैं।

धार, जबलपुर और बड़वानी जिलों में मंगलवार को हुई हिंसक घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जबलपुर, धार और बड़वानी में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।’’

मिश्रा ने बताया, ‘‘धार में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। जबलपुर में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कहा कि धार में अलग-अलग प्राथमिकियों के आधार पर पुलिस ने 85 लोगों नामजद किया गया है। वहीं, जबलपुर में 24 लोगों को नामजद किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह मुश्तैद है और हालात पर नजर रखे हुए है।

मालूम हो कि धार, जबलपुर और बड़वानी जिलों में तीन जगहों पर पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकाले गये जुलूस एवं नमाज अदा करने जाते वक्त मंगलवार को पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। इनमें दो पक्षों के बीच झड़प हो गई जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos