लाइव न्यूज़ :

पत्रकार, पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह के नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:06 IST

Open in App

जबलपुर, 31 जुलाई मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पत्रकार अथवा पुलिस अधिकारी बनकर कई लोगों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शहर के मदन महल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज वर्मा ने शनिवार को कहा कि एक महिला की शिकायत थी कि कुछ लोगों ने उसे पैसे नहीं देने पर उसका कथित वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इसी शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग पत्रकार और पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी या कुछ मामलों में हिंदू संगठनों के सदस्यों के तौर पर लोगों के सामने स्वयं को कथित रूप से पेश करते थे और लोगों को धोखे से और धमकाकर पैसों की उगाही कर लेते थे।

वर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया कि शनिवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान अंकित श्रीवास्तव, कोमल पटेल, बबलू थोराट, बादल पटेल और प्रेम सिंह लोधी के रूप में की गयी जबकि संतोष जैन, विवेक मिश्रा, जेपी सिंह और अरुण गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह के कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन लोग फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

ग्वारीघाट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय परस्ते ने बताया कि आशीष राजपूत की शिकायत पर संतोष जैन, विवेक मिश्रा, जेपी सिंह व अरुण गुप्ता सहित गिरोह के कुछ लोगों के खिलाफ ग्वारीघाट थाने में भी मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है