लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं को विदेश भेजने वाले गिरोह के नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:28 IST

Open in App

लखनऊ, 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या लोगों को फर्जी दस्तावेज के आधार पर विदेश भेजने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सरगना समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि आठ बांग्लादेशी नागरिक- रिंकू विश्वास, अजीत दास, राजेश विश्वास, पलाश विश्वास, विजय दास, गोलक मंडल, माणिक दत्ता और गोविंद दास शनिवार को फर्जी नाम से कानपुर के रास्ते सियालदह-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे हैं, जहां से वे गिरोह के सरगना महफूज उर रहमान की मदद से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुबई जाने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पहचान कर उन्हें कानपुर में ट्रेन से उतारा और लखनऊ ले आई।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि गिरोह के सरगना महफूज उर रहमान ने हिंदू नाम से भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवा कर उन्हें भारतीय नागरिक के तौर पर विदेश भेजने के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये लिये थे।

उन्होंने बताया कि मूल रूप से बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के निवासी रहमान को एटीएस की एक टीम ने कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता लगा है कि वह पिछले तीन-चार साल से यह धंधा कर रहा था और उसके कुछ पाकिस्तानी लोगों से भी संबंध हैं। रहमान से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

रहमान वर्ष 2010 में अवैध तरीके से भारत आया था और फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया था। उसके बाद 2013 में वह दुबई चला गया था। वहां से लौटने के बाद उसने अपने साथियों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध तरीके से भारत में दाखिल कराकर उनके फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड पासपोर्ट तथा अन्य पहचान पत्र बनवाए और उन्हें भारतीय नागरिक के तौर पर विदेश भेजने का कारोबार शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग