लाइव न्यूज़ :

पटना के दानापुर क्षेत्र में वाहन के नदी में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन अन्य लापता

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:56 IST

Open in App

पटना/छपरा, 23 अप्रैल बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी पर बने पीपा पुल से एक वाहन के शुक्रवार सुबह नदी में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में नौ लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव और राहत कार्य में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम लगी हुई है।

सोनपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम की मदद से नौ शवों और वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में लापता तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।

कुमार ने बताया कि वाहन पर सवार लोग शादी समारोह में भाग लेकर अखिपुर से पटना के दानापुर इलाका के चित्रकूट नगर स्थित अपने आवास लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने इस हादसे में हुई मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू