लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों की मौत, 1748 नये मामले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:31 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत हो गई। इस तरह, राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1926 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि 1748 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,00,495 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौतें हुई हैं। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 376, जोधपुर में 186, बीकानेर में 141, अजमेर में 143, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,82,680 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 1748 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 2,00,495 हो गयी। इनमें से 15,889 रोगी उपचार करा रहे हैं । नये मामलों में जयपुर में 315, जोधपुर में 234, बीकानेर में 201, अलवर में 120, गंगानगर में 117, नागौर में 88 व अजमेर में 78 नये संक्रमित शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?