लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में विभिन्न सड़क हादसों में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

By भाषा | Updated: February 28, 2021 12:30 IST

Open in App

जयपुर, 28 फरवरी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान धौलपुर, जालौर और दौसा जिलों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर में कार चालक और दो बच्चों की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में धनौली के रहने वाले लोग कार में सवार होकर कैलादेवी दर्शन के लिये जा रहे थे। मृतकों की पहचान कार चालक देवेन्द्र (27) उज्ज्वल (आठ) और वैष्णवी (नौ) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चार लोग सुंधमाता के दर्शन के बाद अपने गांव मांडवला जा रहे थे। मृतकों की पहचान जितेन्द्र कुमार मेघवाल (30), मदन कुमार मेघवाल (21), और महेन्द्र कुमार मेघवाल(22) के रूप में की गई है।

दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के भंडाना गांव में एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाश चंद बैरवा (45), नवलकिशोर बैरवा (30), संजय कुमार बैरवा (25) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह