लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 जुलाई गुजरात में अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में एक कमरे में रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग से विस्फोट हो गया और इसमें नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना 20 जुलाई रात की है। मृतकों में मजदूर और उनके परिवार के सदस्य हैं। आठ लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों में इलाज के दौरान हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत शनिवार को हुई। ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

असलाली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर पी आर जडेजा ने कहा, ‘‘एलपीजी सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और आग लगी जिसमें बच्चे और महिलाओं समेत 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।’’

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी, पांच अन्य की मौत शुक्रवार को हुई और एक व्यक्ति की मौत शनिवार सुबह हुई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजदूर और उनके परिवार के सदस्य एक छोटे-से कमरे में सो रहे थे जब एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ। जब उनके पड़ोसी ने उन्हें जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो एक मजदूर उठा और उसने बत्ती जलायी जिससे उठी चिंगारी से विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि 10 घायलों में वह पड़ोसी भी शामिल था जो उन्हें जगाने आया था और सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों की पहचान रामप्यारी अहिरवार (56), राजूभाई अहिरवार (31), सोनू अहिरवार (21), सीमा अहिरवार (25), सरजू अहिरवार (22), वैशाली (7), नितेश (6), पायल (4) और आकाश (2) के रूप में की गयी है और ये सभी मध्य प्रदेश में गुना जिले के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया, ‘‘एक घायल व्यक्ति की पहचान कुलसिंह भैरवा (30) के रूप में की गयी है और उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि वह राजस्थान में करौली के कुडगांव का रहने वाला है।

जडेजा ने बताया कि मृतकों के शवों को मध्य पदेश में उनके पैतृक गांव में भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए