लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर नौ लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:54 IST

Open in App

उमरिया (मप्र), 17 जनवरी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 13 वर्षीय एक लड़की का इस महीने की शुरुआत में दो बार अपहरण कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित लड़की की मां ने 14 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि इस लड़की को चार जनवरी को उसको जानने वाला एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर यहां के एक मार्केट से अगवा किया और सुनसान जगह पर ले गया ,जहां अगवा करने वाले इस व्यक्ति और छह अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में पांच जनवरी को उसे रिहा कर दिया ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसलिए वह डर गई और उसने कोई शिकायत नहीं की।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का 11 जनवरी को इनमें से एक आरोपी ने फिर अपहरण कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि उसे फिर सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां पिछली घटना के तीन आरोपियों और दो अज्ञात ट्रक चालकों सहित पांच लोगों ने उस दिन और 12 जनवरी को कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

इस बीच, लड़की के घरवालों ने 11 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि बाद में लड़की उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद उसकी मां ने 14 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) एवं 366-ए सहित विभिन्न संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया