पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत, संक्रमण के 717 नए मामले

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:52 IST2021-08-06T22:52:55+5:302021-08-06T22:52:55+5:30

Nine people died of Kovid-19 in West Bengal, 717 new cases of infection | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत, संक्रमण के 717 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत, संक्रमण के 717 नए मामले

कोलकाता, छह अगस्त पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 से नौ लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 18,202 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 717 नए मामले सामने आने के साथ ही मृतकों की तादाद 15,32,379 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार 717 नए मामलों में से उत्तर 24 परगना से 86, कोलकाता से 71 और दार्जिलिंग से 54 मामले सामने आए। उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना दोनों में दो-दो रोगियों की मौत हुई।

पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10,642 है।

राज्य में बृहस्पतिवार से 47,773 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 1,59,99,961 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत है। शुक्रवार को 787 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 15,03,535 हो गई है।

राज्य में अब तक 3,12,76,341 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को 4,09,863 लोगों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine people died of Kovid-19 in West Bengal, 717 new cases of infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे