आगरा में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 11:55 IST2021-03-11T11:55:48+5:302021-03-11T11:55:48+5:30

Nine people died in road accident in Agra | आगरा में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

आगरा में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

आगरा, 11 मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि एत्माउद्दौला पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।

कुमार ने कहा, ‘‘ तेज गति से आ रहा एक वाहन सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया और वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से नौ लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि ये लोग झारखंड से थे।

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine people died in road accident in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे