लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से दिसंबर में गई नौ लोगों की जान गई

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से दिसंबर में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जो पिछले चार महीने में सर्वाधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में नवंबर में कोविड-19 से सात, अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में 30 दिसंबर को कोविड-19 के 1,313 नए मामले सामने आए, जो 26 मई के बाद आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 1.73 प्रतिशत हो गई। शहर में बृहस्पतिवार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शहर में सोमवार तक संक्रमण के कुल 14,46,415 मामले सामने आए थे। 14.18 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में नवंबर के अंत तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 25,098 थी, जो 30 दिसंबर को बढ़कर 25,107 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में ‘ओमीक्रोन’ के 309 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 1,270 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, ‘ओमीक्रोन’ के सामने आए 1,270 मामलों में से, 374 लोग स्वस्थ हो गए या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। भारत में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट