लाइव न्यूज़ :

पटना के दानापुर क्षेत्र में वाहन के नदी में गिरने से नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:47 IST

Open in App

पटना, 23 अप्रैल बिहार में पटना जिले के दानापुर इलाके में गंगा नदी पर बने एक पीपा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए अनियंत्रित सवारी वाहन शुक्रवार सुबह नदी में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार नौ लोगों की डूबने से मौत हो गयी जबकि तीन अन्य तैरकर नदी से बाहर आ गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में नौ लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि अविलंब देने का निर्देश दिया।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने इस हादसे में डूबे सभी नौ लोगों का शव नदी से बरामद कर लिया है। इस हादसे के बाद से उक्त वाहन पर सवान तीन अन्य लोग जो कि लापता बताए जा रहे थे, तैरकर नदी के बाहर सकुशल निकल आए हैं।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन को भी नदी से बाहर निकाल लिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा वाहन चालक के अपनी गाड़ी पर से संतुलन खो देने के कारण प्रतीत होता है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए अधिकारियों की एक तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी एक आदेश में गठित दल को निर्देश दिया गया है कि स्थलीय निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

अकिलपुर से नासरीगंज दानापुर के लिए जा रहे उक्त वाहन पर सवार ये लोग एक तिलक समारोह में भाग लेकर पटना लौट रहे थे।

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद राम कृपाल यादव ने इस हादसे में मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे