लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के चम्बा में बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:01 IST

Open in App

शिमला, 10 मार्च हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। उपायुक्त डी सी राणा ने इस बारे में बताया।

उपायुक्त ने बताया कि सुबह में चुर्राह तहसील के भंजरारू में कॉलोनी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। बोंदेदी से चम्बा जाते समय हैपी बस सर्विस की बस खाई में गिर गयी।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर में सदन को बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम तीसा द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में 18 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि इतने ही लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और दमकल विभाग के दल ने बचाव अभियान चलाया।

मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 20,000 रुपये और घायलों के परिवारों को 5,000 रुपये दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब