लाइव न्यूज़ :

झारखंड में नौ लोग गिरफ्तार, चुराये गये 75 मोबाइल बरामद

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:43 IST

Open in App

सराईकेला (झारखंड), 25 सितंबर सराईकेला -खारसवां जिले में पांच किशोर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चुराये गये 75 मोबाइल फोन बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि जो लोग पकड़े गये हैं उनमें छह पश्चिम बंगाल के बर्दवान एवं आसनसोल के हैं जबकि तीन झारखंड के साहिबगंज जिले के हैं।

प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने 23 सितंबर को खारसवां के साप्ताहिक बाजार से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद एक गिरोह का पर्दाफाश किया एवं उससे पूछताछ के आधार पर जिले के विभिन्न स्थानों एवं पूर्व सिंहभूम जिले में आठ अन्य लोगों के बारे पता लगाया गया ।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के के सदस्यों के पास से चुराये गये 75 मोबाइल जब्त किये गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह सराईकेला-खारसवां के विभिन्न स्थानों, साकची एवं जमशेशदपुर के मैंगो क्षेत्रों से अपना अवैध धंधा चलाते थे और बाजारों, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाल चोरी करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे