लाइव न्यूज़ :

झाबुआ में धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:23 IST

Open in App

झाबुआ/ भोपाल, 12 नवंबर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थांदला पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एम एस गवली ने कहा, ‘‘ हमें बुधवार को सूचना मिली कि थांदला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में कुछ बाहरी लोग आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे हैं। इस पर पुलिस का एक दल और क्षेत्र के कुछ निवासी गांव पहुंचे और पाया कि राजस्थान और गुजरात के सात लोग और उनके कुछ स्थानीय संपर्क वाले लोग नारु डामोर के आवास पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्मांतरण विरोधी कानून की संबंधित धाराओं के तहत कुल दस लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से नौ को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी ने कहा कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

बुधवार को इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में ईसाई मिशनरियों पर अवैध धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘‘झाबुआ में कुछ सरकारी अधिकारी भी ईसाई मिशनरियों की मदद कर रहे हैं। हम अवैध धर्मांतरण में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो