लाइव न्यूज़ :

अवैध शराब बेचने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:17 IST

Open in App

नोएडा, सात जून नोएडा पुलिस ने कोविड-19 पाबंदियों के बावजूद अवैध तौर पर शराब बेचने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मनोज, सुनोज तथा उत्सव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 130 पव्वा अवैध शराब बरामद किये। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग लॉकडाउन के दौरान लोगों को ऊंची दर पर शराब बेचते थे।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 101 के पास से निजामुद्दीन को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामूरा गांव से थाना फेस-3 पुलिस ने रोजा आलम को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने संदीप, विजय तथा रविंदर को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र 24 पुलिस ने राजेश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 99 पव्वा शराब बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे