भाजपा सांसद पर हमले के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:21 IST2021-09-29T14:21:56+5:302021-09-29T14:21:56+5:30

Nine people arrested for attacking BJP MP | भाजपा सांसद पर हमले के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

भाजपा सांसद पर हमले के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 29 सितंबर प्रतापगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संगम लाल गुप्ता से मारपीट के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछले शनिवार को सांगीपुर ब्लाक सभागार में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता से भी मारपीट की।

इस मामले में वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर नौ आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

सांगीपुर की घटना के मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता, उनके सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ताओं की तहरीर पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine people arrested for attacking BJP MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे