लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में नौ नए राजकीय मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:09 IST

Open in App

देवरिया (उप्र) 24 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया समेत प्रदेश में नौ नये राजकीय मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है ।

योगी ने कहा कि प्रदेश के 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गये हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खड़ी कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2017 से 2021 के बीच महज साढ़े चार सालों में 32 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं।

योगी ने कहा, ‘‘अब तक 59 जिलों को मेडिकल कॉलेज से आच्छादित कर दिया गया है और केंद्र सरकार के सहयोग तथा राज्य सरकार खुद के संसाधनों से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खड़ी कर रही है। अगले छह माह में प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज होंगे।’’

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि महराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ, बलिया जैसे जो 16 जिले शेष हैं वहां केंद्र के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पांच-सात साल पहले यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि देवरिया में भी मेडिकल कॉलेज होगा। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना प्रारंभ किया और देवरिया में भी हमें मेडिकल कॉलेज खोलने का मिला।’’

उन्होंने कहा कि देवरिया के मेडिकल कॉलेज की लागत 208 करोड रुपए है इसमें से 155 करोड़ रुपए खर्च कर लिए गए हैं,15 दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। योगी ने कहा कि फैकल्टी के नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस वैश्विक महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया और इसमें मेडिकल कॉलेजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विगत 4 सालों में हमने इंसेफलाइटिस पर भी प्रभावी नियंत्रण किया है और कभी देवरिया भी सर्वाधिक इंसेफेलाइटिस प्रभावित जिलों में से था और अब इससे होने वाली मौतें 95% तक कम हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग