लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 5, 2021 12:50 IST

Open in App

ईटानगर, पांच जनवरी अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,741 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि ताजा मामलों में ईस्ट सियांग जिले में चार, कैपिटल कांप्लेक्स क्षेत्र में तीन जबकि तवांग एवं लेपा राडा में एक एक मामला सामने आया है।

प्रदेश निगरानी अधिकारी डा लोबसांग जाम्पा ने बताया कि तीन को छोड़कर बाकी सभी संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 अन्य संक्रमित संक्रमण मुक्त हुये हैं, जिसके बाद राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढकर 16,598 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 99.14 प्रतिशत है ।

अधिकारी ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में अभी 87 मरीज उपचाराधीन हैं जबिक 56 मरीजों की संक्रमण के कारण अब तक मौत हो चुकी है।

कैपिटल कांप्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 31 मरीज उपचाराधीन हैं । इस क्षेत्र में ईटानगर, नहरलैगून, निरजुली एवं बंदरदेवा का क्षेत्र आता है । इसके बाद तवांग 22, ईस्ट सियांग 12, और वेस्ट कामेंग में नौ मरीज उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है