लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले

By भाषा | Updated: December 9, 2020 10:24 IST

Open in App

आइजोल, नौ दिसम्बर मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,977 हो गए। नए मामलों में बीएसएफ के चार जवान भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से पांच लुंगलेई, दो लॉगतलाई और सेरछपि तथा खॉजवाल से एक-एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोग हाल ही में अन्य राज्यों से लौटे थे, जिनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार राज्य में अभी 199 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,772 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 94.85 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 2.49 प्रतिशत है।

राज्य में अभी तक वायरस से छह लोगों की मौत हुई है और ये सभी आइजोल जिले से थे।

मिजोरम में 1,59,750 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 906 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में ही किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया