लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 16,678 हुई

By भाषा | Updated: December 25, 2020 13:02 IST

Open in App

ईटानगर, 25 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के नौ नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16,678 हो गई है।

कोविड-19 से संबंधित मामलों के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में ईस्ट सियांग से चार, कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और तवांग से दो-दो मामले सामने आए। अपर सुबंसिरी जिले से संक्रमण का एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि तीन मरीजों को छोड़कर किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 37 और लोग ठीक हुए जिससे संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 16,438 हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 98.39 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में 184 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तब 56 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाकों में सबसे अधिक 65 लोगों का उपचार चल रहा है। इसके बाद तवांग में 40, ईस्ट सियांग में 18 और वेस्ट कामेंग में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 635 नमूनों की जांच हुई और अब तक कुल 3,75,058 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है।

नाहरलगुन में तोमो रिबा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान (टीआरआईएचएमएस) में पुलिस उपाधीक्षक रिके कामसी और निर्जुली के थाना प्रभारी मिनली गेयी समेत नौ पुलिस कर्मियों ने प्लाज्मा दान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित