लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:20 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 22 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक है। केन्द्र शासित प्रदेश में 14 लोग संक्रमण मुक्त हुए, वहीं यहां संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में नौ और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,415 हो गई। नौ नए मामलों में से तीन नए मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए और छह लोग हवाईअड्डे पर जांच में संक्रमित पाए गए।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की जाती है, जिसमें संक्रमणरहित होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से बाहर जाने दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में और 14 लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,191 हो गई। अभी यहां 97 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण अंडमान में 92 और उत्तर एवं मध्य में चार लोग उपचाराधीन हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अभी तक 127 लोगों की मौत हुई है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 4,02,629 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.84 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,38,198 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 1,20,639 लोगों को पहली खुराक तथा 17,559 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इस बीच, सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एसके सिंह ने पत्रकारों से सोमवार शाम को कहा कि दक्षिण अंडमान जिले में लगा लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश दक्षिण अंडमान के जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया