अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले
By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:32 IST2020-12-19T11:32:56+5:302020-12-19T11:32:56+5:30

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले
पोर्ट ब्लेयर, 19 दिसंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,896 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 96 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में पांच मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली है। अब तक यहां 61 मरीजों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।
केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 3.03 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।