मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 30, 2020 09:02 IST2020-12-30T09:02:47+5:302020-12-30T09:02:47+5:30

Nine new cases of corona virus infection in Mizoram | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए

आइजोल, 30 दिसंबर मिजोरम में छह सुरक्षाकर्मियों समेत नौ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,199 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के चार नए मामले लुंगलेई जिले, आइजोल एवं सेरछिप में दो-दो-मामले और ह्नाहथिआल में एक नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से पांच सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं और एक असम रायफल का जवान है।

संक्रमित पाए गए इन नौ लोगों में से आठ ने हाल में यात्रा की थी।

मिजोरम में इस समय 103 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 4,088 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 1.78 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 1,159 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine new cases of corona virus infection in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे