लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 से नौ और लोगों की मौत, 989 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:37 IST

Open in App

जयपुर, 19 दिसंबर राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 989 नये मामले सामने आये। इससे राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,98,018 हो गयी है।

वहीं, राज्य में कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में इस महामारी से कुल 2,608 लोगों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से नौ और लोगों की मौत ,जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2608 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 488, जोधपुर में 278, अजमेर में 213, बीकानेर में 165, कोटा में 162, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 105 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 1259 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2,82,631 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे में संक्रमण के 989 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 2,98,018 हो गयी है जिनमें से 12,779 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 205, जोधपुर के 102,कोटा के 89 व उदयपुर के 64 नये मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे