लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 1859 नये मामले

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:14 IST

Open in App

जयपुर, नौ नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को नौ और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1998 तक पहुंच गया, वहीं 1859 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 2,13,169 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1998 हो गयी। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 386, जोधपुर में 195,अजमेर में 149, बीकानेर में 146, कोटा में 116, भरतपुर में 96 व पाली में 76 व उदयपुर में 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,94,629 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 1859 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,13,169 हो गयी जिनमें से 16,542 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 345, जोधपुर में 248, बीकानेर में 198, अलवर में 107, अजमेर में 109, जालौर 81, कोटा में 70 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा