लाइव न्यूज़ :

क्रूज जहाज से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में नौ और आरोपियों को जमानत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:53 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर मुंबई की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में गिरफ्तार कथित ड्रग तस्कर आचित कुमार तथा आठ अन्य को शनिवार को जमानत दे दी। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी एक आरोपी हैं।

स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने नौ आरोपियों को जमानत दे दी। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

इससे पहले एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान की जमानत नामंजूर कर दी थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन्हें और दो सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी।

इसके साथ ही इस चर्चित मामले में गिरफ्तार किए गए 20 में से 14 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है।

एनसीबी ने दावा किया था कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के बयानों के आधार पर आचित कुमार को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि वह आर्यन खान को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था।

अन्य आरोपी जिनकी जमानत याचिकाओं को शनिवार को विशेष अदालत ने स्वीकार किया, उनमें नूपुर सतीजा, गोमित चोपड़ा, गोपालजी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल, भास्कर अरोड़ा, श्रेयस नायर और इश्मीत सिंह शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि वे आरोप पत्र दाखिल होने तक प्रत्येक सोमवार को अपराह्र एक बजे से शाम चार बजे के बीच यहां एनसीबी कार्यालय में उपस्थित होंगे।

अदालत ने कहा कि आरोपी को सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी है या गवाहों को प्रभावित नहीं करना है और उन्हें मुकदमे के जल्द पूरा होने में सहयोग करना चाहिए।

उनके वकीलों के अनुरोध के बाद, अदालत ने कहा कि आरोपियों को 50,000 रुपये की नकद जमानत पर रिहा किया जा सकता है।

इससे पूर्व विशेष अदालत ने इसी मामले के दो अन्य आरोपियों मनीष राजगढ़िया और अविन साहू को जमानत दे दी थी।

गौरतलब है कि एनसीबी ने दो अक्टूबर को क्रूज जहाज पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे