लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों से नौ बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:08 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से नौ कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता बताया कि ईकोटेक-3 थाना की पुलिस ने कथित शातिर बदमाश राहुल को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी के चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने का पता चला।

प्रवक्ता के मुताबिक ईकोटेक-3 थाने की पुलिस ने सुत्याना गांव के पास हुकुम सिंह नामक कथित बदमाश को गिरफ्तार किया, उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंह पूर्व भी जेल जा चुका है। पुलिस ने इसके अलावा पांच लोगों को शराब की अवैध बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अफसर अली नाम के एक अन्य आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। बादलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात विश्नोली गेट के पास राजीव नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दो कथित भू- माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत कुर्क की। रबूपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर क्षेत्र में सक्रिय दो कथित भू-माफिया रतन तथा सतीश की करोड़ों की संपत्ति धारा 14 (1) के तहत कुर्क की गई। दोनों आरोपी अवैध रूप से जमीन कब्जा करने के मामले में गैंगस्टर अधिनियम के तहत निरुद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए