लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों के बेटे को सरकारी नौकरी देने के फैसले का नौ मंत्रियों, चार सांसदों ने समर्थन किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून पंजाब में दो विधायकों को बेटों को ‘‘अनुकंपा के आधार पर’’ नौकरी देने के राज्य सरकार के फैसले का पंजाब के नौ मंत्रियों और चार कांग्रेसी सांसदों ने रविवार को समर्थन किया, जबकि इस पहल का पार्टी के अंदर कुछ नेता विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय से जारी संयुक्त बयान में समर्थन करने वाले मंत्रियों और सांसदों ने शिअद और आप के नेताओं सहित आलोचकों पर प्रहार किया। उन्होंने राज्य सरकार की नीति समझने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए उनकी आलोचना की और दावा किया कि यह नीति वर्षों से लागू है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आतंकवाद पीड़ितों के परिजन, रक्षा एवं अर्द्धसैनिक बल के शहीद लोगों के परिजन, बलात्कार पीड़िता, 1984 के सिख दंगे के पीड़ितों, मृत सरकारी कर्मचारियों के परिजन और ड्यूटी पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को सरकारी नौकरियां देती रही है।

सरकार के निर्णय का समर्थन करने वाले राज्य के मंत्रियों में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधू सिंह धर्मसोत, विजय इंदर सिंगला, अरूणा चौधरी, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, ओ पी सोनी और भारत भूषण आशु शामिल हैं।

कांग्रेस के चार सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह डिंपा और मोहम्मद सादिक शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन किसानों के परिजन को भी नौकरी देने का वादा किया है जिनकी केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई।

नेताओं ने कहा कि इस श्रेणी के अन्य लोगों को अगर राज्य की नीति के तहत पहले नियमित रूप से लाभ दिए जाते रहे हैं तो विधायक होने के कारण उनके बेटों के खिलाफ भेदभाव अनुचित रहेगा। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘सरकार ने पहले भी परिवारों के साथ सामाजिक या आर्थिक आधार पर भेदभाव नहीं किया है।’’

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अर्जुन प्रताप बाजवा को पंजाब पुलिस में निरीक्षक और भीष्म पांडेय को राज्य के राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति करने के निर्णय का बचाव किया। बाजवा और पांडेय कादियान के विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा और लुधियाना के विधायक राकेश पांडेय के बेटे हैं।

शिअद और आप के विरोध के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ और पार्टी के दो विधायकों ने दो विधायकों के बेटे को नौकरी देने के अपनी सरकार के निर्णय पर ही सवाल खड़े किए और मुख्यमंत्री से ‘‘गलत सलाह’’ वाली इस पहल को वापस लेने की मांग की थी।

जाखड़ के अलावा कांग्रेस विधायक कुलजीत नागरा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और प्रताप सिंह ने भी सरकार के निर्णय पर नाखुशी जताई थी।

कैबिनेट की शुक्रवार की बैठक में पांच मंत्रियों -- सुखजिंदर रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, रजिया सुल्ताना, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबिंदर सरकारिया ने भी समझा जाता है कि इस पहल का विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू