लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में खेत में बंधुआ मजदूर के तौर पर काम करने वाले परिवार के नौ सदस्यों को छुड़ाया गया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:31 IST

Open in App

जालना, 22 मई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक गन्ने के खेत से जालना पुलिस ने नौ लोगों के एक परिवार को बचाया है जिसमें तीन पुरुषों, दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इन सभी को वहां पर पिछले दो वर्षों से बंधुआ मजदूर के रूप में रखा गया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाजन ने बताया कि ये नौ व्यक्ति मारिया बबलू गुले (40) के परिवार के 11 सदस्यों में शामिल थे जो अच्छी मजदूरी के वादे पर माधा तहसील के सोलपौर स्थित बैरागवाड़ी गांव में एक खेत में गन्ना काटने गए थे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, उन्हें जल्द ही बंधुआ मजदूर बना दिया गया और वहां से जाने नहीं दिया गया। गुले की मां और एक महिला रिश्तेदार 5 मई को वहां से भागने में सफल रहीं और जालना पहुंच गई। पुलिस को सतर्क किया गया और महाजन के नेतृत्व में एक टीम ने जाकर शेष नौ सदस्यों को बचाया। गन्ना खेत का काम-काज देखने वाले व्यक्ति और उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

माधा से भागने के बाद परिवार के दो सदस्यों ने सबसे पहले जालना के विधायक कैलाश गोरंटियाल से सम्पर्क किया था। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इस तरह की घटनाएं अब भी होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह