हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:09 IST2021-07-25T18:09:13+5:302021-07-25T18:09:13+5:30

Nine killed, three injured in several landslide incidents in Himachal Pradesh's Kinnaur district | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत, तीन घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत, तीन घायल

शिमला, 25 जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन की कई घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांगला-छितकुल के निकट बटसेरी के पास भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि एक टेम्पो पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार 11 लोगों में से नौ की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine killed, three injured in several landslide incidents in Himachal Pradesh's Kinnaur district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे