लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में चूना पत्थर के खदान में विस्फोट में नौ की मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:32 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), आठ मई आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में चूना पत्थर की एक खदान में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम नौ मजदूरों की मौत हो गई। लेकिन पुलिस के मुताबिक केवल पांच शवों की पहचान हो पाई है।

विस्फोट स्थल पर शवों के क्षत-विक्षत बिखरे होने के कारण मृतकों की पहचान बहुत मुश्किल हो रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से कुछ पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र से थे।

पुलिवेंदुला मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी का निर्वाचन क्षेत्र है।

कडापा जिले के पुलिस अधीक्षक के अंबुराजन ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मामिल्लापल्ली गांव के बाहर स्थित चूना पत्थर की खदान में जिलेटिन की छड़ों की एक खेप उतारी जा रही थी।

धमाका इतना तेज था कि खेप लेकर आया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिलेटिन की यह छड़ें बुडवेल से लाई गई थीं।

दुर्घटनास्थल से एसपी ने बताया, “यह लाइसेंस प्राप्त खदान है और प्रमाणित संचालक द्वारा यह खेप लाई गई थी। धमाका तब हुआ जब छड़ों को वाहन से उतारा जा रहा था”

हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कडापा जिले के अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली।

इसमें कहा गया कि उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है और मांग की है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए जिस प्रकार पिछले साल विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर में हुए स्टाइरिन गैस रिसाव के मृतकों को दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र