राजस्थान में तीन अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोगो की मौत, 21 अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:24 IST2021-07-23T21:24:14+5:302021-07-23T21:24:14+5:30

Nine killed, 21 others injured in three different road accidents in Rajasthan | राजस्थान में तीन अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोगो की मौत, 21 अन्य घायल

राजस्थान में तीन अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोगो की मौत, 21 अन्य घायल

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान के भरतपुर, झुंझुनूं और दौसा जिलों में अलग अलग सडक हादसों में नौ लोगो की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धुजीराम (55), प्रशांत (12), पृथ्वीराज (13) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग लखनपुर थाना इलाके के अलीपुर गांव के रहने वाले हैं।

झुंझुनूं जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो दोपहिया वाहनों की भिडंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान भूप सिंह (25) और प्रमोद (28) के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

दौसा जिले के बालाजी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को सड़क किनारे खडे़ ट्रक को एक तेजगति कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहनों के चालकों और खलासी की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सड़क किनारे खडे़ ट्रक का टायर बदल रहे उत्तरप्रदेश निवासी चालक भरत कुमार लोधी (26) और खलासी धमेन्द्र लोधा (25) को कंटेंनर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वहीं हादसे में कंटेंनर चालक भरतपुर निवासी देवी सिंह (53) और खलासी मोहन सिंह कोली (25) की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine killed, 21 others injured in three different road accidents in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे