लाइव न्यूज़ :

पांच उच्च न्यायालयों में नौ न्यायाधीश नियुक्त, आगामी हफ्तों में हो सकती हैं और नियुक्तियां

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर नौ न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को बुधवार को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले महीने कई नामों को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की अनुशंसा की थी जिसके तहत ये नियुक्तियां हुई हैं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने इस वर्ष आठ अगस्त और एक सितंबर के बीच विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा अनुशंसित 100 से अधिक नामों पर गौर किया था और अंत में 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए 68 नाम सरकार के पास भेजे थे। बाद में कुछ और नाम सरकार के पास भेजे गए।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने नवनियुक्त न्यायाधीशों के बारे में ट्वीट किया। सात न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों को पांच उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है।

चार न्यायाधीशों को झारखंड उच्च न्यायालय और दो को पटना उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और केरल के उच्च न्यायालयों में एक- एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है।

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कुमार कौरव को राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति की अधिसूचना बाद में कानून मंत्रालय ने जारी की।

उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति की प्रक्रिया से अवगत सूत्रों ने कहा कि आगामी हफ्ते में और नियुक्तियां होंगी।

देश के 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की मंजूर संख्या 1098 है। कानून मंत्रालय की तरफ से पेश आंकड़ों के मुताबिक, एक सितंबर तक 465 पद रिक्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos