लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से रहने के आरोप में नौ ईरानी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 12:24 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जुलाई चेन्नई में अवैध रूप से रहने के मामले में नौ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

सोमालिया के एक नागरिक से जुड़े लूट के मामले में इनमें से तीन लोगों की भूमिका सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ। चेन्नई पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और ये सभी नौ लोग यहां नजदीक के कोवलम शहर में एक रिजॉर्ट में रह रहे थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस इन तीन लोगों के अपने आप को ‘‘केंद्रीय पुलिस’’ बताकर सोमालिया के नागरिक से 3,800 डॉलर लूटने के मामले की जांच कर रही थी। इन तीनों ने मादक पदार्थ के लिए जांच करने की आड़ में हाल में सोमालिया के नागरिक को लूटा।

सोमालियाई नागरिक (61) यहां आंखों के इलाज के लिए आया था और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस की टीम ने तीनों द्वारा इस्तेमाल की गयी कार कोवलम में पकड़ी और आगे जांच में पता चला कि इन तीन आरोपियों के अलावा छह अन्य लोग यहां अवैध रूप से रह रहे थे।

विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उनके पास बरामद किए आधार कार्ड फर्जी पाए गए।’’ उनके पास यात्रा और उससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। ऐसा लगता है कि यह गिरोह शहर में तथा उसके आसपास ऐसी ही वारदातों में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो