लाइव न्यूज़ :

जयपुर में दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार लोगों सहित नौ के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:17 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान की राजधानी जयपुर में नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं और पांच उनके संपर्क में आए उनके रिश्तेदार हैं।

चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के सभी चार सदस्यों को पहले ही आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं इन्हें भी आरयूएचएस में भर्ती किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से नौ लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उन्होंने बताया कि परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था, उन सभी की भी जांच करायी गई है लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उन्होंने बताया की सम्पर्क में आए सभी लोगों की व्यापक स्तर पर कांटैक्ट ट्रेसिंग कर नमूने लिए जा रहे हैं।

गालरिया ने बताया कि उक्त परिवार के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद से ही विभाग सक्रिय था और उनकी निगरानी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सघन कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

वहीं राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित कुल 221 रोगी उपाचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह