कर्नाटक में लूटपाट, डकैती की कई घटनाओं में संलिप्त गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:00 IST2021-04-03T20:00:53+5:302021-04-03T20:00:53+5:30

Nine gang members involved in several robbery, robbery incidents arrested in Karnataka | कर्नाटक में लूटपाट, डकैती की कई घटनाओं में संलिप्त गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

कर्नाटक में लूटपाट, डकैती की कई घटनाओं में संलिप्त गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

मंगलुरु, तीन अप्रैल कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी और अन्य जिलों के थानों में दर्ज लूटपाट और डकैती के कई मामलों में संलिप्त एक कुख्यात गिरोह से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल राऊफ (24), राममूर्ति (23), अशरफ पेरादी (27), संतोष (24), नवीद (36), रामानंद (48), सुमन (24), सिद्दीकी (27) और अलीकोया के रूप में हुई है।

शनिवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए, शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि 27 और 31 मार्च के बीच मुदबिद्री में लूटपाट के चार मामले, बाजपे में दो और मुल्की में एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वे डीके, उडुपी, हासन और बेंगलुरु में अन्य जगहों पर हुई डकैती की घटनाओं में भी कथित तौर पर शामिल थे।

पुलिस ने गिरोह से तीन चार पहिया वाहन, एक ऑटोरिक्शा, 11 मोबाइल फोन, चार दोपहिया वाहन और 250 ग्राम सोना जब्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine gang members involved in several robbery, robbery incidents arrested in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे