लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात के नौ विदेशी आरोपमुक्त

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:46 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च लखनऊ की एक अदालत ने तबलीगी जमात से जुड़े नौ विदेशियों को देश में कोविड-19 महामारी के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों से आरोपमुक्त करार दिया है।

इन नौ विदेशियों के खिलाफ कथित तौर पर विभिन्न अपराध करने और महामारी अधिनियम एवं विदेशी अधिनियम के प्रावधान के उल्लंघन के आरोप लगाये गए थे।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुशील कुमारी ने तबलीगी जमात के नौ विदेशी नागरिकों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि वे अपने पासपोर्ट व मोबाइल केंद्र सरकार द्वारा लंबित किसी भी कार्यवाही के पश्चात ही नियमतः प्राप्त करने के हकदार होंगे।

उन्होंने आदेश में कहा है कि आरोपमुक्त किये गए आरोपियों में मुहम्मद मदाली, हसन पाचो, सिथीपांगलिमसिरीपट, सुरासकलामूलशक, अरसेन थोम्या, रोमलीकोले, अब्दुल्लाह मामिंग, अब्दुल बाशिर इदोरोथाई व अपदुनबहाव विमुटीकान शामिल हैं।

न्यायाधीश ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई प्रथमदृष्टया साक्ष्य नहीं हैं। उन्होंने यह आदेश आरोपियों की ओर से दायर आरोपमुक्त करने के अनुरोध वाली अर्जी पर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे