लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में तमिलनाडु के नौ मछुआरे बाल बाल बचे

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:59 IST

Open in App

रामेश्वरम (तमिलनाडू), 25 जून तमिलनाडु के नौ मछुआरे पाक जलडमरूमध्य से मछली पकड़ने के बाद लौट रहे थे कि इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी, हालांकि, इस घटना में वे बाल बाल बच गये ।

मछुआरों के प्रतिनिधि और अरोकियाम ने यहां संवाददाताओं को बताया कि श्रीलकाई नौसेना द्वारा की गयी गोलीबारी में कम से कम चार नौकाओं को क्षति पहुंची, जिन पर वे सवार थे और दो नावों से एक-एक गोली बरामद की गई ।

पेशे से मछुआरा अरोकियाम ने कहा, ‘‘सौभाग्य से हम सभी नौ लोग बाल बाल बच गये ।’’

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मछुआरों से यह शिकायत मिली है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की ।

मछुआरों के प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि उन्हें लंका की गोलियां का सामना करना पड़ा और वहां की नौसेना ने हवा में भी गोली चलायी । उन्होंने बताया कि 200 नौकाओं में सवार होकर 1500 लोग बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने निकले थे ।

उनका कहना था कि हाल के समय में यह तीसरा मौका है जब नौसेना ने गोली चलायी है जबकि वह भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे ।

उन्होंने बताया कि नौका से बरामद दो गोलियां विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गयी हैं ।

गोली से छलनी नौका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने ट्वीट किया, ‘‘हालांकि, नौ मछुआरे सौभाग्य से बाल बाल बच गये, उनकी नौकायें क्षतिग्रस्त हो गयी है । केंद्र सरकार को इसकी निंदा करनी चाहिये और क्षतिग्रस्त नौकाओं के लिये मुआवजा मिलना चाहिये ।’’

गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुये रामदास ने कहा कि केंद्र को इस तरह की घटना अब बर्दाश्त नहीं करनी चाहिये ।

रामनाथपुरम के सांसद के नवास कानी ने इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख कर उचित कदम उठाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह