लाइव न्यूज़ :

इस साल डेंगू से अबतक नौ की मौत, इस रोग के मामले 2700 के पार गये

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के कारण तीन और मरीजों की मौत हो जाने के बाद यहां अबतक इस बीमारी से नौ लोगों की जान जा चुकी है तथा इसके मामले 2700 के पार चले गये हैं। सोमवार को जारी किये गये एक आंकड़े से यह जानकारी सामने आयी।

दिल्ली में 2017 के बाद से किसी साल में डेंगू से यह सर्वाधिक मौत है। उस साल आधिकारिक रूप से डेंगू के 10 मरीजों की मौत हुई थी।

नगर निकाय द्वारा सोमवार को इस मच्छर जनित बीमारी पर जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 1170 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

इस साल जो डेंगू के 2700 से ज्यादा मामले सामने आये हैं, उनमें 1171 तो इस महीने के छह तारीख तक के हैं । अक्टूबर में डेंगू के 1196 मामले आये थे।

इस साल 30 अक्टूबर तक डेंगू के कुल मामले 1537 थे और मौत का आधिकारिक आंकड़ा छह था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में नौ नवंबर तक डेंगू से नौ लोगों की जान गयी तथा 2708 लोग इससे पीड़ित हुये। यह 2018 के बाद इसी अवधि में डेंगू का सर्वाधिक आंकड़ा है।

इस साल सितंबर में 217 मामले आये, जो पिछले तीन साल में उस महीने में डेंगू का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल