लाइव न्यूज़ :

बंगाल में महिला के पेट में 5 -10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियां, पायल, कड़ा और घड़ियां निकले

By भाषा | Updated: July 25, 2019 13:31 IST

बिस्वास ने सर्जरी के बाद कहा, ‘‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे।’’ महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमां ने कहा, ‘‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी।’’उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियाँ पाए गए।

बिस्वास ने सर्जरी के बाद कहा, ‘‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे।’’ महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी।

उसकी मां ने कहा, ‘‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी।’’ उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी। उसकी मां ने कहा, ‘‘हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गयी। वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।’’

बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया