लाइव न्यूज़ :

बिहार में अलग अलग हादसे में आग की चपेट में आकर नौ बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:51 IST

Open in App

अररिया : भागलपुर, 30 मार्च बिहार के अररिया और भागलपुर जिले में आग लगने की अलग.अलग घटनाओं में नौ बच्चों की जल कर मौत हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत कवैया गांव के वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की दोपहर छह बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत हो गयी ।

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एजाज हफीज ने बताया कि मरने वालों बच्चों की पहचान बरकश (4), अली हसन (5), दिलवर (5), अशरफ (5), गुलनाज (4) तथा खुशनिहा (6) के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि गेंहू की आयी नई फसल की बाली को आग में भूनने के क्रम में उससे निकली चिंगारी पास की एक फूस की झोपडी (भूसा घर) पर पड़ी, जिससे उसमें आग लग गयी जिसके बाद बच्चे आग लगने पर डरकर अपनी जान बचाने के लिए नादानी में उसी झोपडी में प्रवेश कर गए और आग की चपेट में आ गए ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दुर्घटना में मरने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।’’

उन्होंने मरने वाले बच्चों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

दूसरी ओर प्रदेश के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाने के परशुरामपुर गांव में सोमवार रात खाने बनाने के क्रम में एक घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चों की झु़लसने से मौत हो गई जबकि बच्चों को बचाने की कोशिश में उनके माता-पिता बुरी तरह झ़ुलस गए।

कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। रिर्पोट मिलने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान पांच साल के सूरज कुमार (5), प्रीति (3) और नैना कुमारी (1) के रूप में की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि झुलसे दम्पत्ति खतरे से बाहर बताये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित