लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गैरकानूनी तरीके से देश में रह रहे नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 14:23 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गैरकानूनी तरीके से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोंगांव के थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वे सारावली के औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा इकाई में काम करते थे। खुफिया जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा और इन्हें गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सलीम अमीन शेख (30), रसल अबुल हसन शेख (27), मोहम्मद शाइन मोहम्मद अकबरलाई शेख (24), मोहम्मद मासूम शीदुल्ला इस्लाम (21), तरुण मनिराम (21), सुमन मनिराम (25), इस्माइल अबू ताहिर खान (19), आजम यूसुफ खान (19) और मोहम्मद आमिर अबू सूफिया खान (26) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई में कुछ दिन पहले एमबीवीवी पुलिस ने भायंदर के गोविंद नगर इलाके से भी नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं