लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में साढ़े नौ कुंतल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:14 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 24 दिसंबर पुलिस ने कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम सुनील है और वह अलीगढ़ जिले के रहने वाला है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी का साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ‘स्वाट’ और खुर्जा देहात पुलिस के एक संयुक्त दल को बुधवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक गांजा लेकर लुधियाना और नोएडा जा रहा है।

इसके बाद पुलिस के दल ने मामन पुल पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।

सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद वहां पहुंचे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक को रोककर वहां से भाग निकला। पुलिस ने वाहन में मौजूद उसके साथी को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक से साढ़े नौ कुंतल गांजा बरामद किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

सिंह ने कहा कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे और लुधियाना तथा नोएडा में आपूर्ति के लिए ले जा रहे थे।

सुनील और उसके साथी दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में भी गांजे की तस्करी करते थे।

अधिकारी ने कहा आरोपी के विरुद्ध कि स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह