निमती घाट नौका दुर्घटना : लापता व्यक्ति का शव बरामद

By भाषा | Updated: September 11, 2021 11:16 IST2021-09-11T11:16:18+5:302021-09-11T11:16:18+5:30

Nimti Ghat boat accident: Missing person's body recovered | निमती घाट नौका दुर्घटना : लापता व्यक्ति का शव बरामद

निमती घाट नौका दुर्घटना : लापता व्यक्ति का शव बरामद

गुवाहाटी, 11 सितंबर असम के जोरहाट जिले में निमती घाट में नौका दुर्घटना में लापता दो लोगों में से एक का शव चार दिन बाद शनिवार सुबह बिस्वनाथ घाट के समीप बरामद किया गया, जो घटनास्थल से करीब 100 किलामीटर दूर स्थित है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह शव मिलने के साथ ही नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है।

जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके से शव बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘शव से मिले दस्तावेजों से मृतक व्यक्ति की पहचान लखीमपुर जिले के इंद्रेश्वर बोरा के रूप में हुई है।’’

बर्मन ने बताया कि अन्य लापता व्यक्ति जोरहाट का एक डॉक्टर है। उसका पता लगाया जा रहा है और जोरहाट में निमती घाट पर दुर्घटनास्थल के साथ ही ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास के इलाकों में भी तलाश अभियान चल रहा है।

शव को बिस्वनाथ चरियाली लाया गया और परिवार के सदस्यों को शव सौंपने से पहले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को निमती घाट के समीप करीब 90 यात्रियों के साथ माजुली जा रही एकल इंजन वाली निजी नौका की एक सरकारी नौका से टक्कर हो गयी थी जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए और एक व्यक्ति लापता है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों समेत कई एजेंसियां तलाश अभियान में लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nimti Ghat boat accident: Missing person's body recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे